युवक ने थामा अनाथ युवती का हाथ

हजारीबाग : एक अनाथ युवती का हाथ शुक्रवार को एक युवक ने थाम लिया. युवती लोहरदगा जिले की बरती कुमारी है. यह पिछले पांच सालों से सदर प्रखंड के पारतुंबा स्थित चिमनी भट्टा पर मेहनत-मजदूरी कर रही थी. युवती का आचरण लोगों को पसंद आया. वह सीधी-साधी के साथ मेहनती है. इसकी शादी को लेकर […]
हजारीबाग : एक अनाथ युवती का हाथ शुक्रवार को एक युवक ने थाम लिया. युवती लोहरदगा जिले की बरती कुमारी है. यह पिछले पांच सालों से सदर प्रखंड के पारतुंबा स्थित चिमनी भट्टा पर मेहनत-मजदूरी कर रही थी. युवती का आचरण लोगों को पसंद आया. वह सीधी-साधी के साथ मेहनती है.
इसकी शादी को लेकर स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं मुखिया ने मिल कर गणेशी टांड़ के विश्राम टूटी के परिजनों से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा. युवक के परिजनों ने शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. तुंबा देवी मंडप में युवती बरती कुमारी और विश्राम टूटी की शादी की गयी.
शादी समारोह में हरहद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार, तुंबा के तिलकधारी साव, देवनारायण प्रसाद, वरुण कुमार समेत गणेश टांड़, तुंबा, हुपाद के महिला-पुरुष शामिल हुए. विवाह में ग्रामीणों एवं गण्यमान्य लोगों ने लड़की की ओर से सामर्थ्य के अनुसार उपहार भी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




