टैंकर व ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, चालक की मौत

टैंकर के अंदर फंसे चालक की झुलस कर मौत हजारीबाग : बिहार से दूध लेकर जा रह टैंकर (आरजे-52पीए-0479) और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (बीआर- 02पीए-1806) में सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद टैंकर में आग लग गयी और टैंकर का चालक वाहन में फंस गया. वह […]
टैंकर के अंदर फंसे चालक की झुलस कर मौत
हजारीबाग : बिहार से दूध लेकर जा रह टैंकर (आरजे-52पीए-0479) और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (बीआर- 02पीए-1806) में सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद टैंकर में आग लग गयी और टैंकर का चालक वाहन में फंस गया.
वह आग से गंभीर रूप से झुलस गया और वाहन के अंदर मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजस्थान के अशोक कुमार के रूप में हुई है. कोर्रा थाना पुलिस ट्रक को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना नगवां पुल के निकट गुरुवार की देर रात 1.30 बजे घटी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




