चौपारण : वृंदा जंगल में शराब की भट्ठी पर पुलिस का छापा, हजारों लीटर शराब किया नष्ट

चौपारण : प्रखंड के ग्राम वृंदा के जंगल में अवैध रूप से चल रहे देशी महुआ शराब की भट्ठी पर पुलिस ने बुधवार को देर शाम छापेमारी की. पुलिस बल को देखते ही शराब तस्कर एवं बनाने वाले फरार हो गये. पुलिस ने दर्जनों भठ्ठियों को ध्वस्त कर दिया. वहीं शराब बनाने के लिए ड्रम […]
चौपारण : प्रखंड के ग्राम वृंदा के जंगल में अवैध रूप से चल रहे देशी महुआ शराब की भट्ठी पर पुलिस ने बुधवार को देर शाम छापेमारी की. पुलिस बल को देखते ही शराब तस्कर एवं बनाने वाले फरार हो गये. पुलिस ने दर्जनों भठ्ठियों को ध्वस्त कर दिया. वहीं शराब बनाने के लिए ड्रम में रखा महुआ एवं जावा को नष्ट कर दिया गया.
छापेमारी में अनी सूरज कुमार मोदी, सुबोध सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे. अपकारी विभाग की निष्क्रियता के कारण प्रखंड के दर्जनों गावों में अभी भी सैंकड़ों अवैध शराब की भट्ठियां चल रही है. प्रखंड से प्रत्येक माह लाखों रुपये के अवैध शराब का कारोबार हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




