लोकतंत्र समाप्ति की ओर : डॉ अजय

Updated at : 29 Oct 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र समाप्ति की ओर : डॉ अजय

हजारीबाग : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की सशक्तीकरण एवं विस्तार की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आंकने के लिए शक्ति प्रोजेक्ट है. इसके माध्यम से पता चल जायेगा कि कांग्रेस की नीतियों को लेकर कौन सा कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहा है. इसी के माध्यम […]

विज्ञापन
हजारीबाग : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की सशक्तीकरण एवं विस्तार की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आंकने के लिए शक्ति प्रोजेक्ट है. इसके माध्यम से पता चल जायेगा कि कांग्रेस की नीतियों को लेकर कौन सा कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहा है. इसी के माध्यम से आपको संगठन में स्थान मिलेगा.
उक्त बातें वह रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र में जुमलेबाज सरकार आयी है, देश हित में काम नहीं हो रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ मनमोहन सिंह तक ने देश की आर्थिक विकास एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का जो सपना देख था, उसे मोदी सरकार ने चकनाचूर किया है. संविधान को कमजोर किया जा रहा है. झारखंड में लोकतंत्र समाप्ति पर है. जनता याचक बन कर रह गयी है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवकुमार राज ने की. बैठक में भीम कुमार, अवधेश सिंह, विजय यादव, डॉ जमाल अहमद, साजिद हुसैन, सच्चिदानंद पांडेय, विनोद सिंह, रामलखन सिंह, शशिमोहन सिंह, रितलाल मंडल, दिनेश सिंह राठौर, दिगंबर महतो, सलीम रजा, अजय गुप्ता, राजू मेहता, डॉ प्रकाश कुमार, साजिद अली खान, प्रवीण कुमार, सुजीत नागवाला, अफरोज आलम, शैलेंद्र यादव, प्रकाश यादव, तस्लीम अंसारी, रूद्र प्रताप, कजरू साव, सुनील अग्रवाल, बबलू मेहता, उदय पांडेय, नरेंद्र साव, लखराज सिंह, रंजीत यादव, तारीख रजा, अजीम खान, मनसूर आलम, अमित सिंह, रामदुलार गुप्ता, पंकज कुमार पासवान, लीलावती देवी, मनोज भगत, उपेंद्र राय, मुकेश पासवान, जय प्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, आबिद अंसारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola