ePaper

झारखंड मुक्ति मोरचा लड़ेगी जल जंगल जमीन की लड़ाई : संजीव वेदिया

Updated at : 28 Oct 2018 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति मोरचा लड़ेगी जल जंगल जमीन की लड़ाई : संजीव वेदिया

बड़कागांव : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखण्ड स्तरीय बैठक पंकरी बरवाडीह में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता वकील महतो व संचालन मनोज कुमार ने की. बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ भुरैयत भी शामिल हुए. केंद्रीय सचिव सह बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र के जिप सदस्य संजीव कुमार वेदिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे एवं विशिष्ट अतिथि पार्टी के […]

विज्ञापन

बड़कागांव : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखण्ड स्तरीय बैठक पंकरी बरवाडीह में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता वकील महतो व संचालन मनोज कुमार ने की. बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ भुरैयत भी शामिल हुए. केंद्रीय सचिव सह बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र के जिप सदस्य संजीव कुमार वेदिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे एवं विशिष्ट अतिथि पार्टी के केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद उपस्थित हुए.

बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि अगामी 2 नवम्बर को जिला उपायुक्त हजारीबाग को प्रदूषण एवं सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा. बैठक में मुख्य अतिथि जिप सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार के राज में आम गरीब लोग त्राहिमाम हैं.

बेरोजगारी के साथ महंगाई भी बढ़ गयी है. चतुर्थवर्गीय नौकरी में स्थानीय को कम बाहरी को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है. हमें इसे समझने की आवश्यकता है. वर्तमान हालात को देखते हुए आगामी विधानसभा में भाजपा की रघुवर सरकार को भारी हार का मुंह देखना पड़ेगा. निश्चित ही 2019 विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो हेमंत सोरेन राज के विकास के लिए पुनः एक बार मुख्यमंत्री बनेंगे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद ने कहा कि भाजपा की रघुवर सरकार से नाराज होकर भारी संख्या में लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं. केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद, बिशेश्वर राम, सफिउल्‍ला अंसारी, किशोर राणा, युवा नेता पंकज ठाकुर, नंदकिशोर भुइयां संजय भुइयां, मो. हुसैन, दीपन साव, बासुदेव यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

सैकड़ों युवा झामुमो में हुए शामिल

मनोज कुमार, मनोज राम, दीपक कुमार, बिनोद साव, दर्शन प्रजापती, विनय कुमार, मुकेश कुमार महतो, चोहन साव, कामेश्वर कुमार भुइयां, सुनील कुमार, चिन्तामनी साव, बिरेन्द्र राम, चेतलाल माहतो, सुनील राम, अशोक साहू, बालेश्वर गंझू, झमन साव, मिथलेश कुमार, श्रवण कुमार, तिलेश्वर साव, होरिल राणा, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार साव, भुखन साव, जितेन्द्र राम, खिरोधर साव, गणेश साव, महाबीर राणा, उमेश कुमार शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola