जेपी केंद्रीय कारा की जांच
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला
विज्ञापन
हजारीबाग. एसपी अमन कुमार के निर्देश पर 26 मई की देर रात जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया. इस क्रम में जेल के सभी वार्डों, सेलों और जेल अस्पताल की जांच की गयी. दंडाधिकारी के उपस्थिति में पुलिस पदाधिकारियों ने जेल के वार्डों में जाकर जांच-पड़ताल की. इस दौरान संगठित अपराध से जुड़े बंदियों के वार्डों, नक्सलियों के वार्डों सहित सभी संदिग्ध वार्डों की जांच की गयी. हालांकि जांच के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. पदाधिकारियों ने जेल के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की. निरीक्षण का नेतृत्व एएसपी अमित कुमार ने किया.
निगम के वार्ड जमादार बीमार, रांची में इलाजरत
हजारीबाग. नगर निगम के वार्ड जमादार दीपक कुमार को ड्यूटी के दौरान लू लगने के बाद परिजनों ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने जांच के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें रांची रेफर कर दिया. इस संबंध में अखिल भारतीय मजदूर यूनियन संघ के अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि ने बताया कि वार्ड जमादार दीपक का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है. परिजन उनका बेहतर इलाज कराने में असमर्थ है. उन्होंने नगर निगम से इलाज के खर्च का भुगतान करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि दीपक का ब्रेन हेमरेज हो गया है. नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सफाई कर्मियों के कार्य के समय में बदलाव की मांग की गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










