बंगाल पुलिस ने किया रवि मुर्मू को गिरफ्तार, लंबे समय से फरार चल रहे थे तृणमूल नेता

Updated:
विज्ञापन

रवि मुर्मू को ले जाती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इलामबाजार क्षेत्र के तृणमूल नेता रवि मुर्मू को 2019 के एक पुराने हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा है. रवि मुर्मू लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे.

विज्ञापन

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

बीरभूम जिले के इलामबाजार क्षेत्र की राजनीति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घटना में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता रवि मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, रवि के खिलाफ वर्ष 2019 के बाद दर्ज एक पुराने हिंसा से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई. शिकायत दर्ज होने के बाद से वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे थे. मामले की जांच अभी जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने के बाद इलामबाजार थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और शनिवार रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोर्ट में आज पेश करेगी पुलिस

रविवार को आरोपी को बोलपुर न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की गई, जहां पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी. अदालत के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. रबी मुर्मू की गिरफ्तारी के बाद इलाके में इस घटना को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. स्थानीय लोगों के बीच भी मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. हालांकि, किसी भी राजनीतिक दल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola