प्रधान लिपिक व पंचायत सेवक घूस लेते गिरफ्तार
Updated at : 10 Jul 2018 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

मेदिनीनगर/हजारीबाग : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को लातेहार सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक विजय कुमार को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मेदिनीनगर से गिरफ्तार किया. वहीं हजारीबाग के दारू प्रखंड अंतर्गत मेढकुरी के पंचायत सेवक विशेश्वर प्रसाद मेहता को दो हजार रुपये घूस लेते पकड़ा. मिठाई दुकान से पकड़ा गया प्रधान […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर/हजारीबाग : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को लातेहार सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक विजय कुमार को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मेदिनीनगर से गिरफ्तार किया. वहीं हजारीबाग के दारू प्रखंड अंतर्गत मेढकुरी के पंचायत सेवक विशेश्वर प्रसाद मेहता को दो हजार रुपये घूस लेते पकड़ा.
मिठाई दुकान से पकड़ा गया प्रधान लिपिक : लातेहार सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक विजय कुमार को मेदिनीनगर के पुलिस लाइन रोड स्थित श्री हनुमान मिष्ठान भंडार से पकड़ा गया. उसकी गिरफ्तारी सुबह आठ बजे हुई. विजय कुमार मेदिनीनगर के शांतिपुरी मुहल्ला के रोड नंबर-7 में रहता है. उसके खिलाफ एनएम दोमनिका तिर्की ने एसीबी से शिकायत की थी. जिसमें कहा गया था कि कार्य से अनुपस्थित रहने के कारण सिविल सर्जन ने उसे निलंबित कर दिया था.
निलंबन मुक्त कराने के एवज में प्रधान लिपिक ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी. बाद में मामला एक लाख पर तय हुआ था. ब्यूरो द्वारा पूरे मामले का सत्यापन किया गया. उसके बाद टीम का गठन किया गया. बताया गया कि पलामू का 11 वां ट्रैप केस है.
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक से घूस ले रहा था : हजारीबाग में संत कोलंबा कॉलेज मोड़ केे पास से पंचायत सेवक विशेश्वर प्रसाद मेहता को एसीबी की टीम ने पकड़ा. वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक शंभु मेहता से दो हजार रुपये घूस ले रहा था. जानकारी के अनुसार, लाभुक शंभु को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित राशि भुगतान कराने के नाम पर पंचायत सेवक ने 10 हजार रुपये घूस की मांग की थी. पांच किस्त में रुपये देने पर सहमति बनी. शंभु ने घूस की पहली किस्त दो हजार रुपये देने के लिए उसे संत कोलंबा काॅलेज मोड़ के पास बुलाया. जैसे ही उसने रिश्वत की राशि ली,एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. टीम मे इंस्पेक्टर इंद्रभूषण ओझा, चंद्रिका प्रसाद, पुष्पा रानी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




