दो दिनों से लापता विवेकानंद स्कूल का छात्र शशि कुमार मेहता पिता प्रदीप मेहता का शव मंगलवार को सुबह झील में तैरता मिला.

हजारीबाग : दो दिनों से लापता विवेकानंद स्कूल का छात्र शशि कुमार मेहता पिता प्रदीप मेहता का शव मंगलवार को सुबह झील में तैरता मिला. इस संबंध में मृतक के पिता प्रदीप मेहता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बड़ा बाजार टीओपी में मामला दर्ज कराया है. […]
हजारीबाग : दो दिनों से लापता विवेकानंद स्कूल का छात्र शशि कुमार मेहता पिता प्रदीप मेहता का शव मंगलवार को सुबह झील में तैरता मिला. इस संबंध में मृतक के पिता प्रदीप मेहता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बड़ा बाजार टीओपी में मामला दर्ज कराया है. मृतक कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के पांडेय टोला का रहनेवाला था. वह विवेकानंद स्कूल में 11वीं का छात्र था. अपने माता-पिता के साथ मिशन अस्पताल रोड पर प्रमोद भवन के सामने किराये के मकान में रहता था़ एसपी मयूर पटेल कन्हैयालाल ने कहा कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उसकी हत्या की गयी है या किसी ने झील में डूबो दिया है. इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




