वाहन छोड़ भागे मवेशी चोर

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गश्त बढ़ायी
चरही. चरही थाना क्षेत्र के घाटो मार्ग में बहेरा पुल के पास मवेशी चोरी करने वाले गिरोह की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली. सूचना थी कि एक लाल रंग की सफारी गाड़ी में मवेशी को चोर जबरदस्ती लोड करने का प्रयास कर रहे थे. ग्रामीणों के हल्ला करने पर चोरों ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की. इसकी सूचना ग्रामीणों ने चरही पुलिस को दी. पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी. चाेरों को इसकी भनक लग गयी. चोर चरही बस्ती के रास्ते वाहन को इंडियन पेट्रोल पंप एनएच-20 के पास खड़ा कर भाग निकले. पुलिस ने सफारी गाड़ी (जेएच5एडी-5200) को जब्त कर लिया. इस संबंध में चरही थाना में मामला दर्ज किया गया है. विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि इसी तरह की घटना विष्णुगढ़ में भी हुई थी. जिसका उद्भेदन किया जा चुका है. जब्त वाहन के माध्यम से चोरों के गिरोह को पकड़ने की कोशिश जारी है. इस दौरान थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, रंजीत कुमार, हवलदार अनिल रजक, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, आरक्षी विनोद कुमार पासवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




