तिलेश्वर साहू की 12वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे तिलेश्वर साहू : जेपी पटेल
बरही. तैलिक वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व तिलेश्वर साहू की 12वीं पुण्यतिथि रविवार को बरही भवन में मनायी गयी. इस अवसर पर परिजनों ने स्व साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेपी पटेल ने कहा कि स्व तिलेश्वर साहू गरीबों की आवाज थे. वे आजीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के हित के लिए संघर्ष करते रहे. कांग्रेस नेता अरुण साहू ने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करने की बात कही. झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता ने कहा कि स्व तिलेश्वर साहू के जन पक्षीय विचार को जीवित रखना होगा. वहीं स्व साहू की पत्नी साबी देवी ने कहा कि उनके पति ने पिछड़े दलितों की भलाई के लिए अपनी कुर्बानी दी है, इसे हमेशा याद रखा जायेगा. मंच संचालन कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी ने किया. मौके पर साहू समाज के बरही अनुमंडलीय अध्यक्ष अमित साहू, कोडरमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, निजामुद्दीन अंसारी, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष गुलाबी यादव, पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम मेहता, बीरबल साहू, बबलू साहू, महेंद्र साहू, विष्णुधारी महतो, आदित्य नायक साहू, कार्तिक पासवान, मो तौकीर रजा, मो रिजवान, हेलाल अख्तर, मुनेश्वर गुप्ता, राजेश साव, राजकुमार नायक, संतोष रजवार, भोली पासवान, प्रकाश दास, आशीष गुप्ता, डॉ विनोद आर्या, जमीरुद्दीन अंसारी, निरंजन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




