दिल्ली मेट्रो के दो नये कॉरिडोर से क्या होगा फायदा? पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन कॉरिडोर की शुरुआत, फोटो एक्स

Delhi Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो के दो नये कॉरिडोर का उद्घाटन किया. जबकि तीन मेट्रो लाइन की आधारशिला रखी. पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन शुरू होने से दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों को सीधी संपर्क सुविधा मिल सकेगी.

विज्ञापन

Delhi Metro: पिंक लाइन की लंबाई 12.3 किलोमीटर है जो मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर है. इसके शुरू होने से उत्तरी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के लोगों को उत्तर-पूर्वी और पूर्वी इलाकों के साथ कनेक्टिविटी मिलेगी. पिंक लाइन के प्रमुख स्टेशनों में बुराड़ी, झारोदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा और यमुना विहार शामिल हैं.

विज्ञापन

मैजेंटा लाइन

मैजेंटा लाइन 9.9 किलोमीटर लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर है. यह बॉटनिकल गार्डन को जनकपुरी और कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से जोड़ता है. इसमें मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा, दीपाली चौक और मजलिस पार्क स्टेशन शामिल हो गए है.

पीएम मोदी ने तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को विस्तार योजना के चरण 5-ए के तहत तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी. जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.1 किलोमीटर होगी. इसमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एयरोसिटी-इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-1 कॉरिडोर और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं, जिनसे मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नोएडा और हवाई अड्डे के बीच संपर्क सुविधा में सुधार होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola