मिडिल ईस्ट जंग का असर: LPG सप्लाई ठप, बेंगलुरु के होटल कारोबार पर ताला

Updated:
विज्ञापन
LPG supply crisis

एलपीजी गैस, फोटो एक्स

LPG Supply Crisis: ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. देशभर में घरेलू गैस को लेकर दिक्कत होने लगी है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से बेंगलुरु में मंगलवार से होटल बंद हो सकते हैं. इसकी जानकारी बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने नोटिस जारी कर दिया है.

विज्ञापन

LPG Supply Crisis: बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने कहा, कमर्शियल इस्तेमाल के लिए गैस सिलेंडर की सप्लाई सोमवार से रोक दी गई है. अचानक सप्लाई बंद होना होटल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है. गैस सप्लाई बंद होने की वजह से मंगलवार से होटल बंद रहेंगे.

होटल बंद होने से आम लोग होंगे प्रभावित

एसोसिएशन ने कहा- होटल इंडस्ट्री को एसेंशियल सर्विस की कैटेगरी में रखा गया है, इसलिए आम लोगों, सीनियर सिटिजन, स्टूडेंट्स, मेडिकल और इस पर निर्भर दूसरे लोगों को रोजाना के खाने में दिक्कत होगी.

ऑयल कंपनियों ने कहा था 70 दिनों तक गैस सप्लाई में नहीं होगी दिक्कत

एसोसिएशन ने अपने नोटिस में कहा- हमारी होटल इंडस्ट्री को तब तक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा जब तक गैस सप्लाई नॉर्मल नहीं हो जाती. ऑयल कंपनियों ने कहा था कि 70 दिनों तक गैस सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आएगी. लेकिन सप्लाई अचानक रोक दी गई.

सरकार से एक्शन लेने की मांग

एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार से एक्शन लेने की गुहार लगाई है. एसोसिएशन ने कहा- हम उम्मीद करते हैं कि संबंधित केंद्रीय मंत्री इस बारे में तुरंत एक्शन लेंगे और कमर्शियल गैस सप्लाई फिर से शुरू करेंगे और होटल इंडस्ट्री को मदद देंगे.

ये भी पढ़ें: LPG सिलेंडर बुकिंग का बदला नियम, अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगी दूसरी रिफिल

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola