नौ केंद्रों पर हुई आकांक्षा परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
नौ केंद्रों पर हुई आकांक्षा परीक्षा

985 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में रविवार को नौ केंद्रों पर आकांक्षा परीक्षा हुई. इसमें पंजीकृत 2839 में 1854 विद्यार्थी शामिल हुए. वहीं, 985 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के लिए शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया गया था. इसके सफल संचालन को लेकर संबंधित स्कूल के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी एवं शिक्षा पदाधिकारी लगे थे. शिक्षा विभाग की ओर से जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार संत कोलंबस कॉलेजिएट, बिहारी बालिका, यागुनाथ बालिका, हिंदू प्लस टू उवि, अन्नदा स्कूल, संत किरण, संत रॉबर्ट उवि, केबी उवि एवं श्री कृष्ण आरक्षी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. खैरियत प्रतिवेदन की कॉपी झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक), माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं उपायुक्त हजारीबाग को भेजी गयी है. बता दें कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आकांक्षा योजना के तहत इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग और अध्ययन सामग्री मुहैया करायी जाती है. इसका लाभ समाज के अभिवंचित एवं गरीब परिवार के विद्यार्थियों को मिल रहा है.

अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

बरकट्ठा. गोरहर थाना पुलिस ने ग्राम बेलकप्पी पुरनी अडवार निवासी संतोष साव (पिता टेकमन साव) के घर पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में की है. कोर्ट केस संख्या 1659/2022 का अभियुक्त संतोष साव लंबे समय से फरार चल रहा है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola