ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा चावल, घंटों आवागमन बाधित

Updated:
विज्ञापन
ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा चावल, घंटों आवागमन बाधित

चरही ओवरब्रिज के समीप दुर्घटना

विज्ञापन

चरही. चरही ओवरब्रिज के समीप रविवार की दोपहर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उस पर लदा चावल सड़क पर बिखर गया. जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. जानकारी के अनुसार ट्रक (सीजी04पी-8916) बिहार से चावल लोड कर रायपुर जा रहा था. इसी दौरान चरही ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका व ट्रक सड़क किनारे पलट गया. उस पर लदी चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गयीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के क्रम में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रक के चालक और खलासी को हल्की चोटें आयीं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही चरही पुलिस पहुंची और सड़क से चावल की बोरियां हटवाकर आवागमन को सुचारू कराने में जुट गयी. कुछ समय बाद यातायात सामान्य कर दिया गया.

ट्रेलर में कंटेनर ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक

चौपारण. दनुआ घाटी में रविवार को आगे चल रहे ट्रेलर में कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना में कंटेनर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया था. जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला. कंटेनर बरही की तरफ से बिहार की ओर जा रहा था.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola