ePaper

SSC JE परीक्षा की तारीख घोषित, देखें एग्जाम शेड्यूल

Updated at : 09 Mar 2026 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
SSC JE Exam 2026

आंसर शीट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

SSC JE Tier 2 Exam Date: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. एसएससी जेई टियर 2 एग्जाम का शेड्यूल जारी हो गया है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1731 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

SSC JE Tier 2 Exam Date: SSC जूनियर इंजीनियर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी Staff Selection Commission ने SSC JE टियर 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. अब यह परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के जरिए कुल 1731 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

टियर 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अगला महत्वपूर्ण चरण है. उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं.

SSC JE रिजल्ट तक का शेड्यूल

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया था. परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2025 तय की गई थी. इसके बाद फॉर्म में सुधार के लिए 1 से 12 अगस्त 2025 तक करेक्शन विंडो खुली थी. उम्मीदवारों को परीक्षा स्लॉट बुक करने का विकल्प 10 से 25 नवंबर 2025 के बीच दिया गया.

परीक्षा शहर की जानकारी 26 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. टियर 1 परीक्षा 3 से 6 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई और इसकी आंसर की 19 दिसंबर 2025 को जारी हुई. इसके बाद टियर 1 का रिजल्ट 6 मार्च 2026 को घोषित किया गया.

SSC JE Tier 2 Exam Notice Check Here

टियर 2 परीक्षा का पैटर्न

SSC JE टियर 2 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंजीनियरिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. उम्मीदवारों को अपने विषय के अनुसार तीन विकल्प मिलेंगे. इसमें सिविल और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में से किसी एक विषय को चुनना होगा.

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम 300 अंक निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी. जिन उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा मिलेगी उन्हें 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा. टियर 1 पास करने वाले उम्मीदवारों को अब टियर 2 परीक्षा की तैयारी तेज कर देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: SSC CHSL टियर 2 की डेट जारी, जानें कब होगा एग्जाम

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola