रामनवमी महासमिति अध्यक्ष के लिए 14 मार्च को होगा चुनाव

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी महासमिति अध्यक्ष के लिए 14 मार्च को होगा चुनाव

बैठक में सर्वसम्मति की कोशिश विफल, अब होगा मतदान

विज्ञापन

हजारीबाग. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. रविवार को बड़ा अखाड़ा परिसर में महासमिति गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया, हालांकि किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद महासमिति ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराने का निर्णय लिया. बैठक में चुनाव की तिथि 14 मार्च घोषित की गयी. निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए 13 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया. समिति का संरक्षक महंत विद्यानंद दास को बनाया गया है. चुनाव समिति में लब्बू गुप्ता, बप्पिकरण, राजेश गोप, संदीप सिंह, पवन गुप्ता, निशांत प्रधान, पीयूष सिंह, चंदन कसेरा, विशाल वाल्मीकि, नवनीत सिन्हा, आनंद पांडेय और कृष्णा पांडेय को शामिल किया गया है.

अध्यक्ष पद के लिए 10 ने किया नामांकन

रविवार को रामनवमी महासमिति अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें किशन यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, लड्डू यादव, अजय दास, दीप नारायण, राजकुमार सोनी, दीपक देवराज, मनीष यादव उर्फ चरका, पोचू बंगाली तथा आशीष सिन्हा का नाम शामिल है. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नौ मार्च को शाम छह बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. चुनाव में कुल 102 अखाड़ों के अध्यक्ष और सचिव मतदान करेंगे. इसके अलावा रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्षों को भी मतदान का अधिकार दिया गया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola