टाटीझरिया : बिजली नहीं रहने से त्रस्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 5:46 AM

विज्ञापन

टाटीझरिया : टाटीझरिया में बिजली की आंखमिचौनी से लोग त्रस्त हैं. यहां उपभोक्ताओं से छह से सात घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो पाती है. टाटीझरिया प्रखंड में बिजली की आपूर्ति कवालू सब-स्टेशन से होती है. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. बिजली रात 11.30 बजे से पहले दी […]

विज्ञापन

टाटीझरिया : टाटीझरिया में बिजली की आंखमिचौनी से लोग त्रस्त हैं. यहां उपभोक्ताओं से छह से सात घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो पाती है. टाटीझरिया प्रखंड में बिजली की आपूर्ति कवालू सब-स्टेशन से होती है. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. बिजली रात 11.30 बजे से पहले दी ही नहीं जाती है. टाटीझरिया का प्रस्तावित विद्युत सब-स्टेशन का भवन व चहारदीवारी पिछले कई वर्षों से बनकर तैयार है. कैंपस मवेशियों का अड्डा बन गया है. चहारदीवारी और कंट्रोल रूम बनाने में सरकार 29 लाख रुपया पिछले छह माह में खर्च कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola