शहर की कपड़ा दुकानें बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2017 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

वस्त्र विक्रेता संघ ने किया जीएसटी का विरोध हजारीबाग : जीएसटी के विरोध में वस्त्र विक्रेता संघ, हजारीबाग के आह्वान पर सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. शहर के अधिकांश कपड़ा दुकानदारों ने जीएसटी का विरोध किया. संघ की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को दिया गया. इसमें नया […]
विज्ञापन
वस्त्र विक्रेता संघ ने किया जीएसटी का विरोध
हजारीबाग : जीएसटी के विरोध में वस्त्र विक्रेता संघ, हजारीबाग के आह्वान पर सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. शहर के अधिकांश कपड़ा दुकानदारों ने जीएसटी का विरोध किया. संघ की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को दिया गया. इसमें नया कर जीएसटी लगाने के केंद्र के निर्णय का विरोध किया गया. ज्ञापन में कहा गया कि आजादी के बाद से आज तक कभी भी कपड़े पर कर का प्रावधान नहीं था.
कपड़े पर कर लगाना उचित नहीं है. क्योंकि कपड़ा हर वर्ग के लोगों के लिए इज्जत छुपाने का एकमात्र साधन है. संघ ने केंद्र सरकार से कपड़ा पर से जीएसटी हटाने की मांग की.
संघ ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं बरती गयी, तो वस्त्र व्यवसायी अनिश्चितकालीन बंद करेंदे. मौके पर अध्यक्ष राजकिशोर लाल, सचिव सज्जन कुमार अग्रवाल, स्वदेशी वस्त्रालय के विवेकानंद सिंह, कश्मीर वस्त्रालय के राकेश मल्होत्रा, दीपक टैक्सटाइल के ज्ञानरंजन, दीपक गुप्ता, मुकेश कुमार, मुरारीलाल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, विकास, चंद्रप्रकाश व अभय कुमार गुप्ता समेत सैकड़ों दुकानदार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










