हवलदार के खाते से 20 हजार रुपये की निकासी

Published at :16 Jun 2017 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
हवलदार के खाते से 20 हजार रुपये की निकासी

हजारीबाग : एक हवलदार के बैंक खाते से फरजी तरीके से 20 हजार रुपये की किसी ने निकासी कर ली. इस संबंध में हवलदार जयनारायण प्रसाद ने सदर थाना में फरजी निकासी का मामला दर्ज कराया है. मामले को लेकर सदर थाना में कांड संख्या 435-17 दर्ज किया गया है. इसके अनुसार गत 12 जून […]

विज्ञापन
हजारीबाग : एक हवलदार के बैंक खाते से फरजी तरीके से 20 हजार रुपये की किसी ने निकासी कर ली. इस संबंध में हवलदार जयनारायण प्रसाद ने सदर थाना में फरजी निकासी का मामला दर्ज कराया है. मामले को लेकर सदर थाना में कांड संख्या 435-17 दर्ज किया गया है.
इसके अनुसार गत 12 जून को हवलदार के मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया. हवलदार के खाते से पांच-पांच हजार रुपये की निकासी चार किस्तों में की गयी. वर्तमान में हवलदार जयनारायण बड़कागांव थाना में प्रतिनियुक्त है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ज्ञात हो कि दूसरे के खाते से राशि निकालने की कई घटनाएं सामने आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola