मारपीट व पथराव के मामले में आरोपी को भेजा जेल

Published at :15 Jun 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व पथराव के मामले में आरोपी को भेजा जेल

हजारीबाग : बजरंग दल के सदस्यों के साथ मारपीट करने व बस पर पत्थराव करने के मामले में मो फैयाज कुरैशी उर्फ बिट्टू (पिता-मो निजामुद्दीन कुरैशी) नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह गौस नगर का रहनेवाला है. उस पर सदर बड़ा बाजार टीओपी में कांड संख्या-406-17 […]

विज्ञापन
हजारीबाग : बजरंग दल के सदस्यों के साथ मारपीट करने व बस पर पत्थराव करने के मामले में मो फैयाज कुरैशी उर्फ बिट्टू (पिता-मो निजामुद्दीन कुरैशी) नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह गौस नगर का रहनेवाला है. उस पर सदर बड़ा बाजार टीओपी में कांड संख्या-406-17 दर्ज है.
इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. ज्ञात हो कि गत 31 मई की सुबह डॉ जाकिर हुसैन रोड से बजरंग दल के सदस्य बस से जा रहे थे. इसी दौरान मारपीट और पत्थराव की घटना घटी थी. इसमें 38 लोगों को नामजद और 200 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola