बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दें पंप मालिक: उपायुक्त

Published at :14 Jun 2017 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दें पंप मालिक: उपायुक्त

हजारीबाग : सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने व दुर्घटना से निबटने के लिए विचार-विमर्श किया गया. डीसी रविशंकर शुक्ला ने मुख्य सड़कों पर जेब्रा क्रासिंग व यातायात चिह्न का प्रयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने लोगों से दुकान के सामने अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने की अपील की. नहीं मानने पर बलपूर्वक खाली कराने का […]

विज्ञापन
हजारीबाग : सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने व दुर्घटना से निबटने के लिए विचार-विमर्श किया गया. डीसी रविशंकर शुक्ला ने मुख्य सड़कों पर जेब्रा क्रासिंग व यातायात चिह्न का प्रयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने लोगों से दुकान के सामने अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने की अपील की. नहीं मानने पर बलपूर्वक खाली कराने का निर्देश दिया है. डीसी ने एनएच पर अवस्थित अवैध ढाबा, रेस्टोरेंट पर उत्पाद आयुक्त को प्रतिदिन छापामारी करने का निर्देश दिया. वहीं ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए लोगों को जागरूक कर ट्रैफिक नियम का पालन करने का प्रयास करने का निर्देश दिया.
डीसी ने कहा कि नियम तोड़नेवालों को गुलाब दें, ताकि वे सड़क नियमों के प्रति संवेदनशील हो सके. डीसी ने एसडीओ शशिरंजन को निर्देश दिया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाहन चालक को पेट्रोल उपलब्ध नहीं देने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola