दुष्कर्म के आरोपी जवान को भेजा गया जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2017 11:39 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जैप-आठ के जवान अभय कच्छप को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोला गांव का रहनेवाला है. उसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 130-17 भादवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज […]
विज्ञापन
हजारीबाग : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जैप-आठ के जवान अभय कच्छप को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोला गांव का रहनेवाला है.
उसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 130-17 भादवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज है. एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना प्रभारी सुमन कुमार ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र की युवती ने जैप के जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया. आरोपी रांची में दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










