बरही से 2000 पाउच देसी शराब जब्त

Published at :14 Jun 2017 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
बरही से 2000 पाउच देसी शराब जब्त

बरही : बरही पुलिस ने मंगलवार को बिहार ले जा रहे देसी शराब से लदे एक पिकअप वैन (बीआर-02जीए-3098) को जीटी रोड पर पंच माधव स्थित महुआ लाइन होटल के पास पकड़ा. वैन में 200 एमएल के दो हजार पाउच शराब थी. शराब को एक गुप्त बॉक्स में छुपा कर ले जाया जा रहा था. […]

विज्ञापन
बरही : बरही पुलिस ने मंगलवार को बिहार ले जा रहे देसी शराब से लदे एक पिकअप वैन (बीआर-02जीए-3098) को जीटी रोड पर पंच माधव स्थित महुआ लाइन होटल के पास पकड़ा. वैन में 200 एमएल के दो हजार पाउच शराब थी.
शराब को एक गुप्त बॉक्स में छुपा कर ले जाया जा रहा था. बॉक्स के ऊपर सीमेंट की बोरियां लदी थी. इस मामले में वैन चालक विजय केवट (पिता-नागेश्वर केवट) नालंदा निवासी व खलासी कुणाल केवट (पिता-कैलाश केवट) नवादा निवसी को गिरफ्तार किया गया है. मामले में पिकअप वैन के मालिक व शराब व्यापारी को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बरही डीएसपी मनीश कुमार ने कहा है कि बरही पुलिस झारखंड से बिहार में शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रति सतर्क है. शराब पकड़ने की कार्रवाई में बरही थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, एसआइ निर्मल कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola