कलीसिया को मजबूत बनायें युवा : विनय कंडुलना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2025 9:20 PM
कुदा पल्ली में चार दिनी धर्मप्रांतीय युवा सम्मेलन संपन्न
कामडारा. खूंटी डायोसिस अंतर्गत कामडारा प्रखंड के संत अलोइस चर्च कुदा पल्ली में आयोजित चार दिनी धर्मप्रांतीय युवा सम्मेलन का समापन मंगलवार को हुआ. यदि तुम विश्वास करोगे, तो ईश्वर की महिमा देखोगे की थीम पर आयोजित सम्मेलन में कुल 25 पारिशों के लगभग तीन हजार युवक व युवतियों ने भाग लिया. समापन के अवसर खूंटी डायोसिस के बिशप विनय कंडुलना ने धन्यवादी मिस्सा का अनुष्ठान कराया. मौके पर बिशप ने युवक-युवतियों को कलीसिया को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रेरित किया. सम्मेलन का उदघाटन 18 अक्तूबर को हुआ था. पहले दिन तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया व खूंटी डायोसिस के वीजी फादर बिशु बेंजामिन ने विधिवत रूप से सम्मेलन का उदघाटन किया था. दूसरे दिन हजारीबाग के फादर विनय ने युवक-युवतियों को अध्यात्मिकता की महता की जानकारी दी. तीसरे दिन आदिवासी एक्टिविस्ट ग्लैडसन डुंगडुंग ने सांस्कृतिक व राजनीतिक के बारे में युवाओं को जागरूक किया. अंतिम दिन अनाथ रूपम सोनाली द्वारा युवक-युवतियों को सफलता प्राप्त करने के लिए टिप्स दिये. रूपम सोनाली के माता-पिता का निधन हो चुका है. इसके बावजूद रूपम ने मेहनत व लगन से जेपीएससी परीक्षा पास की है. रूपम ने युवक-युवतियों को जीवन के लिए लक्ष्य तय करने और तय लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्र होकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. वहीं वक्ताओं द्वारा युवक-युवतियों को मुख्य रूप से धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक विषयों पर जागरूक किया गया. सम्मेलन को सफल बनाने में फादर गाब्रिएल आईंद, फादर अजीत केरकेट्टा समेत धर्मबहनों व चर्च परिवार के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










