एकजुट होकर आदिवासी समाज को बचा सकते हैं युवा : विधायक

खड़िया जनजाति के यूथ महासम्मेलन
बसिया. खड़िया जनजाति के यूथ महासम्मेलन के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, सिमडेगा विधायक भूषण बड़ा और सिसई विधायक जिग्गा सुसरण होरो थे. खड़िया समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ चंद्रकिशोर केरकेट्टा ने अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर कोलेबिरा विधायक ने कहा ने हमारा आदिवासी समाज अभी बहुत विकट परिस्थिति से गुजर रहा है. हमारे जल, जंगल व जमीन पर दूसरे लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. आप सभी युवा साथी हैं. एकजुट होकर हमारे आदिवासी समाज को बचा सकते हैं. ग्लेडशन डुंगडुंग ने कहा कि आदिवासी समाज किसी पर निर्भर नहीं है. वह अपना जीवन-यापन करने के लिए स्वयं निर्भर होता है. वह अपनी आवश्यकता की सभी वस्तुएं स्वयं ही निर्माण करते हैं. 10 प्रतिशत वस्तु ही बाजार से खरीदते हैं. आदिवासी समाज अपने खेतों में अन्न पैदा करते हैं. आदिवासी समाज के लोग स्वयं वस्तुओं का जो निर्माण करते हैं, उसे भी अपने बाजार में ले जाकर बेच कर अच्छी आमदनी करते हैं. नौकरी व पैसा के पीछे भागने से आदिवासी समाज का विकास संभव नहीं है. आदिवासी समाज का विकास तभी संभव है, जब हम अपनी निर्मित वस्तुओं को बाजार में उचित दामों में बेचे. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि युवा ही समाज को दिशा व दशा दे सकते हैं. आप जैसा चाहेंगे, वैसा ही समाज आगे बढ़ेगा. अभी युवा अपनी ताकत को नहीं समझ रहे हैं और वह सही रास्ता से भटक जा रहे हैं. इस कारण हमारा आदिवासी समाज पिछड़ते जा रहा है. सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने कहा कि अभी हमारे आदिवासी समाज के युवा साथी नशापान के गिरफ्त में आ गये हैं. वह नशा कर रोड में लड़खड़ाते नजर आते हैं, जिससे हमारा आदिवासी समाज कमजोर होते जा रहा है और इसका फायदा अन्य जातियां उठा रही हैं. जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग ने सरकारी योजनाओं का कैसे लाभ लेना है. इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारा आदिवासी समाज जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. इसलिए आप लोग जागरूक बनें. रांची खड़िया महासभा के अध्यक्ष कुलभूषण ने कहा कि खड़िया जनजाति के लोग एकता में रहेंगे, तभी हमारी भाषा, संस्कृति व जाति को बचा सकते हैं. यूथ महासम्मेलन में फैशन शो, क्विज, म्यूजिकल, लोक नृत्य, स्लो लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया. सीप्रियन कुल्लू ने कहा हमारा खड़िया समाज बहुत शुद्ध और स्वच्छ है. किसी को छल कपट या ठगी करने वाला समाज नहीं है. मौके पर मेरी कलोडिया सोरेंग, मथियास कुल्लू, बिपिन डुंगडुंग, संजय इंदवार, शांति कुल्लू, विश्वास टेटे, अनमोल डुंगडुंग, अमित कुल्लू, बासिल किड़ो, इलियास बा, सिरिल इंदवार, वासुदेव भगत, नवीन इंदवार, रतिया खड़िया, यूजीन कुल्लू, लियोन राज, अंकिता कुल्लू, डेविड सोरेंग, सुशांत सोरेंग, अनुरंजन किड़ो, ऐरन केरकेट्टा, जोहान टेटे, विजय केरकेट्टा, प्रकाश कुल्लू, कार्लिना टेटे, कोकलो खड़िया, उषा किरण डुंगडुंग, आशीष सोरेंग, नीलिमा बा, एसिडोर केरकेट्टा, कुलकंत केरकेट्टा, अलफोंस डुंगडुंग, रोशन डुंगडुंग, रेशमा केरकेट्टा, संता किड़ो, अलीशा, उर्मिला सोरेंग, किरण कुल्लू, अंजना, सुमन कुल्लू, आनंद सोरेंग, मोनिका बिलुंग, रजत कुमार टेटे, निकोलस किड़ो, तुरुन कुल्लू, पूनम डुंगडुंग, दयाल केरकेट्टा, अभय डुंगडुंग आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




