गुमला में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया

गुमला में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया
गुमला. पर्यटन निदेशालय एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यटन दिवस पर जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थल मसरिया डैम घाघरा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. आयोजित योग अभ्यास, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी व शिक्षक शामिल हुए. मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो व जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन पदाधिकारी प्रवीण कुमार उपस्थित थे. भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यटन के महत्व, जिम्मेदार पर्यटन एवं सतत विकास विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये. वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में गुमला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुंदर झलक को चित्रित किया गया. विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने स्वच्छता, संरक्षण एवं जिम्मेदार पर्यटन का संदेश दिया.
व्यापारियों के बीच बांटे गये सिक्के
गुमला. चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यापारियों के बीच सिक्का का वितरण किया. बैंक में आये सभी व्यापारियों को सिक्के दिये गये. मौके पर एफजेसीसीआइ रांची के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने उपस्थित व्यापारियों से निवेदन किया कि सभी आज सिक्का लेने के बाद बैंक में अपना चालू खाता खुलवा लें, ताकि बाद में कोई परेशानी सिक्का लेने में न हो पाये. मौके पर स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक संदीप कुमार, चेंबर सचिव बबलू वर्मा, पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केशरी, उपाध्यक्ष राजेश लोहानी, कोषाध्यक्ष अमित मंत्री गोलू, पीआरओ प्रतिक अग्रवाल, राहुल केशरी समेत व्यापारियों में नवीन अग्रवाल, गोकुल अग्रवाल, रोहित गुप्ता, नीरज अग्रवाल, बबलू गुप्ता आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




