ePaper

सड़क हादसे में महिला की मौत, नौ लोग घायल

Updated at : 18 Oct 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, नौ लोग घायल

बांसडीह घाटी के समीप अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर

विज्ञापन

गुमला. गुमला शहर से सटे बांसडीह घाटी के समीप अज्ञात वाहन द्वारा टेंपो को धक्का मारने से हर्रा डीपाटोली निवासी सुकरी देवी (40) की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि टेंपो में सवार नौ लोग घायल हो गये. घायलों में हर्रा डीपाटोली निवासी बेनेदिक्ता लकड़ा (38), जय माला (10), दिनेश उरांव (25), पवन उरांव (22), जानकी देवी (40), बालमीत कुमारी (21), बिनसरी उरांव (50), अमन लकड़ा (13) व कमला देवी (40) शामिल हैं. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से टेंपो लाद कर सदर अस्पताल गुमला भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. वहीं सुकरी देवी का गुमला पुलिस को सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि दीपावली व गुमला का साप्ताहिक हाट होने के कारण वे सभी अपने घर के सामानों की खरीदारी व पर्व की खरीदारी करने टेंपो में सवार होकर गुमला शहर आ रहे थे. इस बीच बांसडीह घाटी में पीछे से अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें सुकरी देवी की मौत हो गयी और हम सभी घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola