पति की पिटाई से पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार

Updated at : 16 Mar 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पति की पिटाई से पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार

पति की पिटाई से पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार

विज्ञापन

रायडीह. रायडीह थाना के नवागढ़ अंबाटोली गांव में आपसी विवाद में महावीर गोप ने अपनी पत्नी कलावती देवी (40) की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना बीते रविवार की रात की है. रात में महावीर व कलावती अपने घर में ही थे. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. गुस्साये महावीर ने घर में रखे लाठी से पत्नी कलावती को पीटने लगा. लाठी से कलावती के सिर पर चोट लगी, जिससे कलावती की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव दलबल के साथ नवागढ़ अंबाटोली पहुंचे, जहां उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा दिया. पुलिस ने मौके पर से हत्यारे पति महावीर गोप को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद थाना ले गयी. थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि आपसी विवाद में पति द्वारा पिटाई किये जाने के बाद महिला की मौत हो गयी. आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है.

सड़क हादसे में दो लोग घायल

गुमला. संत पात्रिक स्कूल गेट के समीप सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में पैदल चल रही महिला और बाइक चालक दोनों घायल हो गये. आंबेडकर नगर निवासी 19 वर्षीय बजरंग राम तेज रफ्तार बाइक से जा रहा था. इस दौरान पैदल चल रही 48 वर्षीय अमरावती कुमारी निवासी कोटाम को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के सीएस डॉ शंभूनाथ चौधरी और डीएस डॉ अनुपम किशोर अस्पताल कर्मियों व समाजसेवियों के साथ अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola