दीपावली में मिट्टी के दीये खरीद लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें : डीडीसी

लघु कुटीर से चयनित 31 लाभुकों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर बिजली चाक का वितरण
गुमला. जिला उद्योग केंद्र गुमला में शनिवार को झारखंड माटी कला बोर्ड रांची व मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में माटी कला विद्युत चाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लघु कुटीर द्वारा चयनित 31 लाभुकों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर विद्युत चाक का वितरण किया गया. डीडीसी दिलेश्वर महतो ने लाभुकों के बीच विद्युत चाक का वितरण किया. डीडीसी ने कहा कि माटी कला योजना का उद्देश्य परंपरागत माटी शिल्पकारों को आधुनिक तकनीकी साधन उपलब्ध करा कर उनकी उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से जिले के शिल्पकारों को स्वरोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक मिट्टी के बर्तन व दीये दीपावली में खरीद कर कारीगरों को सशक्त बनायें. साथ ही लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें. जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सुरेश वाल्टर तिर्की ने माटी शिल्पकारों को इलेक्ट्रिक चाक का उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा से उत्पादों का निर्माण करने व लोकल बाजार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया. जिला उद्यमी समन्वयक सूरज कुमार ने कहा कि माटी कला योजना न केवल परंपरागत कारीगरों को तकनीकी रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक आजीविका का अवसर प्रदान कर रही है. मौके पर प्रखंड समन्वयक शशि भूषण साहू, अमृता कच्छप, बिमला कुमारी, प्रमोद कुमार, गंदूर उरांव, अजय मोहन प्रसाद, रोहित सारंगी, हरे कृष्ण साहू, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




