ePaper

जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं मिले, तो युवक ने की आत्महत्या

Updated at : 21 Oct 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं मिले, तो युवक ने की आत्महत्या

जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं मिले, तो युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन

सिसई. कॉलेज रोड बरटोली गांव निवासी लक्ष्मी नाथ भगत के 24 वर्षीय पुत्र सुदर्शन भगत ने बीते रविवार की रात घर के अंदर साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह उस समय हुई, जब परिजन उसे सात बजे जगाने गये. परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा बंद पाया. इस पर परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो सुदर्शन को पंखे से लटका पाया. बताया जा रहा है कि सुदर्शन नशे का आदी था. वह शराब व ब्राउन शुगर का सेवन करता था. रविवार की शाम वह नशे की हालत में घर आया और दीपावली के उपलक्ष्य में जुआ खेलने के लिए अपने पिता व पत्नी से पैसों की मांग करने लगा. परिजनों के मना करने पर वह अपने कमरे में चला गया और देर रात फांसी लगा कर जान दे दी. मृतक की दो वर्षीया एक पुत्री है. घटना के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर एएसआइ नरेंद्र सरदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया.

हादसे में तीन युवक घायल

पालकोट. थाना क्षेत्र के नाथपुर लौवाकेरा गांव के बाजारटांड़ जाने वाली सड़क पर सातखारी गांव के तीन युवक समीर टोप्पो, अरविंद कुल्लू व राहुल कुल्लू सड़क हादसे में घायल हो गये. तीनों युवक दो पहिया वाहन से पालकोट आ रहे थे, तभी लौवाकेरा गांव के बाजारटांड़ के पास एक मवेशी बीच सड़क में आ गया और मवेशी को बचाने में तीनों युवक गिर कर घायल हो गये. ना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola