मोबाइल दुकान और शू हाउस में चोरी

Updated at : 10 Jun 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान और शू हाउस में चोरी

चार लाख रुपये के 35 मोबाइल व 15 हजार रुपये का जूता-चप्पल की हुई है चोरी

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा थाना के गम्हरिया चौक स्थित बीएस मोबाइल दुकान व विमला शू हाउस से अज्ञात चोरों ने कई सामानों की चोरी की है. इस संबंध में बीएस मोबाइल दुकान के संचालक बालेश्वर साहू ने बताया कि दुकान के शटर को तोड़ कर चोर अंदर घुसे. इसके बाद दुकान में रखे करीब 35 नये मोबाइल सेट और पुराने कुछ बनाने के लिए आये मोबाइल की चोरी कर ली है. चोरी की घटना से लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं दूसरी घटना मोबाइल दुकान से लगभग 20 फीट की दूरी पर एस्बेस्टस तोड़ कर विमला शू हाउस में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया. दुकान की संचालिका विमला देवी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने लगभग 15 हजार रुपये के जूते-चप्पल की चोरी कर ली है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है. इस संबंध में थानेदार पुनीत मिंज ने कहा कि आवेदन मिला है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

घर में रखी बाइक में लगी आग

गुमला. सदर थाना के वृंदा बहवारटोली गांव में अपाची बाइक जल कर नष्ट हो गयी. घर में रखे-रखे अचानक बाइक में आग लग गयी. जब तक आग पर काबू पाया जाता, पूरी बाइक जल गयी. यह बाइक कृष्णा लोहरा के पुत्र दुर्गा लोहरा की है और वह हैदराबाद कमाने गया हुआ है. घर पर बाइक रखी हुई थी. आग कैसे लगी किसी को मालूम नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola