गुमला में आज भी जीवित है अदला-बदली धनरोपनी की परंपरा

Updated at : 01 Aug 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में आज भी जीवित है अदला-बदली धनरोपनी की परंपरा

गांव के लोगों में भाईचारगी, एकजुटता और संबंधों को दर्शाती है यह

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले में अदला-बदली धनरोपनी की परंपरा आज भी जीवित है. जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शुमार चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कुरूमगढ़, मनातू, जिरमी, कोटाम, बहेराटोली, सकरा, डीपाटोली, रोघाडीह समेत आसपास के गांवों में किसान अदला-बदली धनरोपनी कर रहे हैं. पहले जिस किसान के खेत धनरोपनी के लिए तैयार हो गया है. वह किसान गांव के अन्य किसानों के सहयोग से अपने खेत में धनरोपनी कर रहा है. इसके बाद वह किसान भी दूसरे किसानों के खेत में धनरोपनी में मदद कर रहा है. यह परंपरा गांव के लोगों में आपसी भाइचारगी, एकजुटता और संबंधों को दर्शाता है. इसमें सभी लोग एक-दूसरे की मदद को तैयार रहते हैं. गांवों की यह परंपरा पैसे की बचत का भी जीता जागता उदाहरण है. प्राय: किसान हल, बैल व ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करते हैं. जुताई के बाद खेत रोपनी के लिए तैयार हो जाता है. इसके बाद कई किसान दैनिक मजदूरी पर लोगों को लगा कर खेतों में धनरोपनी करा लेते हैं. लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं, जो खेतों में धनरोपनी के लिए दूसरे किसानों की मदद लेते हैं. इसके बाद वे खुद भी दूसरे किसान की धनरोपनी में मदद करते हैं. जिरमी के किसान प्रसाद लोहरा बताते हैं कि आये दिन हो रही बारिश से इस वर्ष धनरोपनी में परेशानी हुई. बताते हैं कि उनके क्षेत्र में अधिकांश किसान जुलाई माह में दूसरे या तीसरे सप्ताह तक धनरोपनी का काम कर लेते थे. लेकिन इस साल आये दिन की बारिश से खेतों में पानी भर गया था. अभी कुछ दिनों से बारिश से राहत है. किसान तेजी से अदला-बदली धनरोपनी का काम कर रहे हैं. धनरोपनी में गांव के किसान दूसरे किसानों की मदद कर रहे हैं. धनरोपनी के लिए आसपास के गांव के किसान आते हैं. हमारे गांव के किसान भी दूसरे गांव में धनरोपनी करने जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola