अधिकारियों ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, चल रही साफ-सफाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2025 10:04 PM
अधिकारियों ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, चल रही साफ-सफाई
गुमला. जिले के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई शुरू हो गयी है. अब छठ महापर्व के मात्र तीन दिन बचे हैं. इसलिए लोग अभी से छठ की तैयारियां शुरू कर दी हैं. स्थानीय लोग खुद तालाब व घाट की सफाई कर रहे हैं. गुमला शहर में नगर परिषद ने तालाबों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान में तेजी लाया है. इधर जिले के सभी प्रखंडों के प्रशासनिक अधिकारी भी छठ घाट, तालाब व नदियों के जलस्तर की जांच कर रहे हैं, जिससे छठ व्रतियों को छठ के दिन पूजा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. छठ महापर्व को लेकर गुमला सदर के एसडीओ राजीव नीरज व एसडीपीओ सुरेश कुमार यादव ने बुधवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने छठ घाट में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया. मौके पर अधिकारियों ने संबंधित प्रखंड के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण में सदर थानेदार महेंद्र करमाली, सिसई बीडीओ, सिसई सीओ, सिसई थाना प्रभारी, नप प्रशासक मनीष कुमार आदि मौजूद थे.
गेहूं का नि:शुल्क वितरण आज
गुमला. श्री चैती दुर्गा पूजा समिति गुमला ने स्थानीय देवी मंदिर परिसर में महापर्व छठ के अवसर पर 23 अक्तूबर को छठ व्रतियों के लिए पांच-पांच किलो गेहूं का नि:शुल्क वितरण सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक किया जायेगा. श्री चैती दुर्गा पूजा समिति गुमला ने सभी छठव्रती माता-बहनों व तमाम श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि देवी मंदिर परिसर में समय पर पहुंच कर प्रसाद के लिए गेहूं प्राप्त करें. यह जानकारी चैती दुर्गा पूजा समिति के सचिव सरजू प्रसाद साहू ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










