पुग्गू पंचायत में ठड़ुपास आज, सरहुल कल

Updated at : 31 Mar 2026 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
पुग्गू पंचायत में ठड़ुपास आज, सरहुल कल

पुग्गू पंचायत में ठड़ुपास आज, सरहुल कल

विज्ञापन

गुमला. पुग्गू पंचायत में प्रकृति व परंपरा के महापर्व सरहुल को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. आयोजन समिति की ओर से जानकारी दी गयी है कि दो अप्रैल को पंचायत में सरहुल पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा. मौके पर विभिन्न नृत्य समूहों को आमंत्रित किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना है. समिति ने बताया कि सरहुल से एक दिन पूर्व एक अप्रैल 2026 को ठड़ुपास मनाया जायेगा. परंपरा के अनुसार इस दिन धरती को कुमारी कन्या के रूप में माना जाता है. इसलिए धरती से जुड़े किसी प्रकार के कार्य जैसे हल चलाना, खेत कोड़ना, घर निर्माण या जमीन की खुदाई पूरी तरह वर्जित रहती है. केवल सरना स्थल व अखाड़ा के श्रृंगार जैसे झंडा गाड़ने जैसे कार्य किये जा सकते हैं. आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि परंपरा का उल्लंघन करने पर 5000 रुपये तक का दंड निर्धारित किया गया है. सरहुल के बाद ही धरती में जीवन के सृजन की शुरुआत मानी जाती है. इसलिए ठड़ुपास के दिन इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है. यह जानकारी समिति के संरक्षक बुदू टोप्पो, अध्यक्ष तेजपाल उरांव व कोषाध्यक्ष डॉ तेतरू उरांव ने दी.

अहीर सेना की बैठक पांच को

गुमला. अहीर सेना की वर्ष 2026-27 के लिए पांच अप्रैल को इंडोर स्टेडियम गुमला में दिन के 10 बजे बैठक रखी गयी है. मौके पर कोष निर्माण, ओबीसी आरक्षण, संगठन का बिस्तार, पंचायत स्तरीय समिति का निर्माण करना और जागरूकता अभियान समेत अन्य जिले में प्रसार-प्रचार करने और संगठन विस्तार पर चर्चा की जायेगी. यह जानकारी महासचिव देव नारायण यादव दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola