समाज की मजबूती के लिए आगे आयें युवा : डॉ चंद्रकिशोर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2025 8:58 PM

विज्ञापन

कोनबीर नवाटोली में खड़िया यूथ महासम्मेलन आयोजित

विज्ञापन

बसिया.

बसिया प्रखंड के कोनबीर नवाटोली में खड़िया यूथ महासम्मेलन हुआ. खड़िया जाति के नौ गोत्र के कुटुम कुल की विधिवत पारंपरिक पूजा कालो द्वारा की गयी. कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. अखिल भारतीय महाडोकलो के महा सोहोर कुलकांत केरकेट्टा ने अतिथियों के आगमन पर स्वागत भाषण दिया. अलफोंस डुंगडुंग ने अखिल भारतीय महाडोकलो की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किये. डॉ चंद्रकिशोर केरकेट्टा ने युवा की महत्ता को बताते हुए कहा कि युवा खड़िया समाज की रीढ़ हैं. समाज के लोगों को युवाओं को सही दिशा निर्देश देना है, तभी हम समाज को बचा सकते हैं. समाज में युवक-युवतियों को वर-वधु तलाशने में परेशानी होती है. इसके लिए अखिल भारतीय यूथ महासम्मेलन में रजिस्ट्रेशन कर अपना जीवन साथी चुन सकते हैं. खड़िया समाज की भाषा, संस्कृति व रूढ़ीवादी प्रथा को हमारे समाज की अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए युवा पीढ़ी एक माध्यम है, जिसे अपनी भाषा व संस्कृति को जानना और समझना आवश्यक है. इस उद्देश्य से यूथ महासम्मेलन का आयोजन किया गया है. यूथ महासम्मेलन में झारखंड के गुमला, सिमडेगा व रांची के साथ-साथ ओड़िशा, छत्तीसगढ़, बंगाल, असम और दिल्ली से भी प्रतिभागी भाग लिए. कालो इफ्रेम बा ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि युवा आप लोग रोजगार तलाशने व नौकरी तलाशने के साथ-साथ आप जीवन में छोटा-मोटा व्यवसाय को भी तलाश करें, तभी हमारे समाज का निर्माण अच्छे से होगा. शांति कुल्लू ने कहा कि खड़िया समाज का इतिहास लोक गीतों पर ही संरक्षित है. लोक गीतों व लोक कथाओं के माध्यम से समाज के इतिहास व संस्कृति का पता चलता है. प्रोफेसर फ्रांसिस कुल्लू ने खड़िया जनजातियों का इतिहास की जानकारी दी. डॉ अनुपम डुंगडुंग ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार कैसे करना है व कैसे पढ़ाई करनी है. पढ़ाई के क्षेत्र में सरकार हमें क्या मदद करती है. उसके बारे में बताया. निकोलस किड़ो ने खड़िया जनजाति की संस्कृति व त्योहार के बारे में बताया. मौके पर सुरेश डुंगडुंग, रतिया खड़िया, यूजीन कुल्लू, इलियास बा, कालो सीप्रियन कुल्लू, अजीत कुल्लू, एसीडोर केरकेट्टा, मथियास कुल्लू, रजत टेटे, रैमन बा, रोशन डुंगडुंग, बासिल किड़ो, अलबर्ट बा, वासुदेव खड़िया, मंगला कुल्लू, एलिजाबेथ एंदवार, अनुरंजन किड़ो, अनुपम बिलुंग, राफेल कुल्लू, जिस्म केरकेट्टा, आह्लाद केरकेट्टा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola