केदार बागान में होगी श्री काली पूजा

केदार बागान में होगी श्री काली पूजा
गुमला. महामाया संघ डीएसपी रोड गुमला द्वारा प्रतिवर्ष डीएसपी रोड सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समीप श्री काली पूजा का आयोजन किया जाता रहा है. इस वर्ष समिति द्वारा श्री काली पूजा का आयोजन केदार बगान गुमला में किया जा रहा है. क्लब के अध्यक्ष विनीत कुमार नाग ने बताया कि चार दिनी श्री काली पूजा का शुभारंभ 20 अक्टूबर को होगा. 23 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजन उत्सव संपन्न होगा. उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पूजा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. पूजा को लेकर पंडाल निर्माण, आकर्षक विद्युत सज्जा, भंडारा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.
बीडीओ समेत छह लोगों ने किया रक्तदान
बिशुनपुर. प्रखंड सह आंचल कार्यालय में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का शुभारंभ बीडीओ सुलेमान मुंडरी ने रक्तदान कर किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. यह न केवल जीवनदायी है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी व पूर्णतः सुरक्षित प्रक्रिया है. सिकल सेल, एनीमिया समेत अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता अत्यावश्यक है. अतः स्वस्थ नागरिक नियमित रूप से रक्तदान करें. मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही और कुल छह यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया. इधर, रवि रोशन टोप्पो, चंद्रकांत भगत, मेराज आलम, भरत नायक, जोआकिम ठिठीयो आदि रक्तदान किया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




