मुरकुंडा घुंटीटोली के पास सड़क हादसे में सहिया की मौत

Updated at : 16 Mar 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
मुरकुंडा घुंटीटोली के पास सड़क हादसे में सहिया की मौत

मुरकुंडा घुंटीटोली के पास सड़क हादसे में सहिया की मौत

विज्ञापन

गुमला. सदर थाना के मुरकुंडा घुंटीटोली के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी. अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने पर महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान मुरकुंडा निवासी 54 वर्षीय रेखा देवी (पति- रामजनक साहू) के रूप में की गयी है. वह गांव में सहिया के रूप में कार्यरत थीं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती थीं. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह वह पास के गिंडरा गांव में आयोजित एक धार्मिक यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रेखा देवी टेंपो से अपने गांव मुरकुंडा लौट रही थीं. जब टेंपो घुंटीटोली के समीप पहुंचा, तब वह वहां उतर गयी और सड़क पार करने लगी. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के उपरांत बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गये, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. ग्रामीणों के अनुसार रेखा देवी काफी मिलनसार स्वभाव की महिला थीं और गांव में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाती थीं. सहिया के रूप में वह ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने और जरूरतमंदों की मदद करने में हमेशा आगे रहती थीं. उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक और मायूसी का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच की संभावना जतायी जा रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola