शताब्दी की ओर बढ़ते कदम पुस्तक का विमोचन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 10:23 PM

विज्ञापन

ज्ञान, अनुभव व विचारों की दुनिया में ले जाती हैं पुस्तकें : फादर फ्लोरेंस कुजूर

विज्ञापन

गुमला. संत इग्नासियुस उवि गुमला में शनिवार को समारोह आयोजित कर शताब्दी की ओर बढ़ते कदम पुस्तक का विमोचन किया गया. मुख्य अतिथि रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर, स्कूल के एचएम फादर मनोहर खोया व अपोस्तोलिक स्कूल के इंचार्ज फादर प्रफुल एक्का समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया है. फादर मनोहर खोया ने कहा है कि इस पुस्तक में कई प्रकार की जानकारियां हैं, जिसका लाभ छात्र व अभिभावक उठा सकते हैं. यह पुस्तक आने वाले समय के लिए यादगार रहेगी. इस पुस्तक में कई ऐसे लेख हैं, जो जीवन के लिए फायदेमंद है. फादर फ्लोरेंस कुजूर ने कहा है कि संत इग्नासियुस स्कूल कुछ सालों के अंतराल में इस प्रकार का प्रयोग करते रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य एक मजबूत समाज का निर्माण करना है. मैं इस पुस्तक के विमोचन के अवसर पर आप सभी के साथ उपस्थित होने पर बहुत प्रसन्न हूं. यह पुस्तक एक महत्वपूर्ण योगदान है, जो हमें ज्ञान, अनुभव और विचारों की दुनिया में ले जाती है. यह पुस्तक न केवल एक साहित्यिक कृति है, बल्कि यह एक विचार है. एक दृष्टिकोण है, जो हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करती है. लेखकों ने अपने अनुभवों व ज्ञान को इस पुस्तक में पिरोया है, जो पाठकों के लिए एक अनमोल उपहार है. मैं स्कूल परिवार समेत लेखकों को इस पुस्तक के लिए बधाई देना चाहता हूं. उनकी मेहनत व समर्पण ने इस पुस्तक को एक अद्वितीय कृति बनाया है. मुझे उम्मीद है कि यह पुस्तक पाठकों के दिलों में जगह बनायेगी और उन्हें प्रेरित करेगी. मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस पुस्तक को पढ़ें और इसके विचारों को अपने जीवन में अपनायें. मुझे विश्वास है कि यह पुस्तक आपको नयी दिशा और दृष्टिकोण प्रदान करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola