12 साल बाद पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी, जेल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 10:19 PM

विज्ञापन

12 साल बाद पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी, जेल

विज्ञापन

चैनपुर. आखिरकार 12 साल बाद चैनपुर पुलिस को दुष्कर्म के अभियुक्त को पकड़ने में सफलता मिल गयी. पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास करती रही, परंतु सफलता नहीं मिली. शनिवार को अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा. चैनपुर पुलिस ने फरार चल रहे स्थायी वारंटी संजय खलखो (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शनिवार को न्यायालय गुमला के समक्ष पेश करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी संजय खलखो (पिता- स्व मार्टिन खलखो, पता कोनकेल थाना चैनपुर) का निवासी है. उस पर चैनपुर थाना कांड संख्या-05/13 (दिनांक-03/04/13) और जीआर संख्या-301/13 दर्ज है. पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और अदालत से उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था. बता दें कि कोर्ट से वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और शनिवार को कोनकेल गांव पहुंची, जहां से अभियुक्त को पकड़ा गया.

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

भरनो. प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी राजश्री पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ज्योत्सना मिश्रा के निर्देशन में दीपावली महोत्सव मनाया गया. प्रधानाचार्य ने स्वच्छता, सद्भावना व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. रंगोली कार्यक्रम में शिक्षिका अंजली व उनकी टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया. शिक्षिका नमिता एवं उनकी टीम को द्वितीय पुरस्कार स्कूल के निदेशक आशीष केशरी द्वारा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola