टोटांबी पुल के पास पिकअप पलटी, एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2026 10:10 PM

विज्ञापन

टोटांबी पुल के पास पिकअप पलटी, एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा थाना के टोटांबी पुल के समीप शनिवार को एक मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. दुर्घटना में वाहन पर सवार एक दर्जन से अधिक महिला व पुरुष मजदूर घायल हो गये. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की सक्रियता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है. घायलों में संगीता देवी, देवमणि देवी, रवीना कुमारी, जितनी देवी, मनीषा कुमारी, सुनाली कुमारी, अंजली कुमारी, बंधनी उराइन, रूपेण देवी, सुनी कुमारी, बालेश्वरी कुमारी, सेवंती उरांव और मनोज उरांव सहित कई अन्य मजदूर शामिल हैं. सभी घायल मजदूर बूटी डुमरटोली के बताये जा रहे हैं. अस्पताल में इलाज करा रहे घायल मजदूरों ने घटना के संबंध में बताया कि वे प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी खरका गांव स्थित कालीचरण नामक व्यक्ति के खेत में तरबूज तोड़ने के लिए जा रहे थे. इस दौरान मालवाहक पिकअप के डाले में करीब 30 मजदूर सवार थे. जैसे ही वाहन टोटांबी पुल के पास पहुंचा, वह अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. स्थानीय नागरिकों ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि क्षेत्र में मजदूरों को क्षमता से अधिक संख्या में मालवाहक वाहनों में ढोया जाता है. करीब 30 लोगों को एक पिकअप के डाले में भेड़-बकरियों की तरह खड़ा कर ले जाना वाहन मालिक और चालक की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. दुर्घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक वाहनों में ओवरलोडिंग और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola