चोरी से लोगों में दहशत, लाखों के जेवरात व नकद ले गये चोर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2026 10:17 PM

विज्ञापन

चोरी से लोगों में दहशत, लाखों के जेवरात व नकद ले गये चोर

विज्ञापन

गुमला. गुमला के पुग्गू विजय नगर दाउदनगर मोहल्ले में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने इलाके के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. अज्ञात चोरों ने एक ही दिन में तीन घरों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल है. जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 की दोपहर अज्ञात चोरों ने सुनसान का फायदा उठा कर सबसे पहले प्रफुल्ला टोप्पो के घर का ताला तोड़ा. चोर घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, बेटी के शादी के लिए रखे गये आभूषण, एक सेट बाली, गले का चेन समेत करीब नौ हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये. इसके बाद चोरों ने सुभाष कुजूर के घर को निशाना बनाया. बताया गया कि चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर प्रवेश किया और अंदर रखी तीन गोदरेज अलमारियों के लॉक तोड़ दिये. अलमारी में रखे सोने का हार, चांदी के पायल, चेन, बाला, अन्य कीमती जेवरात तथा लगभग 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ली. चोरी की घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं. इतना ही नहीं चोरों ने अलेक्सियुस तिर्की के घर में भी घुसने का प्रयास किया. हालांकि घर का मुख्य गेट मजबूत और मोटा होने के कारण चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके. गेट पर तोड़-फोड़ के निशान मिलने से यह स्पष्ट हो गया कि चोरों ने यहां भी चोरी की कोशिश की थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गये. लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े तीन घरों में चोरी होना पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है. स्थानीय निवासियों ने आशंका जतायी है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी इलाके की गतिविधियों से भली-भांति परिचित थे और पहले से रेकी कर रहे थे. पीड़ितों ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच तथा चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि इस घटना से पूरे मोहल्ले में असुरक्षा की भावना पैदा हो गयी है और लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola