ePaper

विश्वास से ही हम परमेश्वर को कर सकते हैं प्रसन्न : अंकित सजवान

Updated at : 18 Oct 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
विश्वास से ही हम परमेश्वर को कर सकते हैं प्रसन्न : अंकित सजवान

हवाई अड्डा में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव का समापन

विज्ञापन

गुमला. झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन केंद्रीय कमेटी रांची व झारखंड क्रिश्चियन यूथ संगठन गुमला जिला कमेटी द्वारा हवाई अड्डा गुमला में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव संपन्न हुआ. मुख्य वक्ता एपोस्टल अंकित सजवान ने कहा कि विश्वास से ही हम परमेश्वर को प्रसन्न कर सकते हैं. कई बार हम माहौल और परिस्थिति को देख लेते हैं. अपने मुंह से गलत बातों का अंगीकार करते हैं. आज हमें विश्वास को बढ़ाना है. विश्वास बोलने व सुनने से आता है. परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में प्रकट करें. परमेश्वर कोई भी धर्म का नहीं है. सबसे प्यार करता है. बाइबल का पवित्र वचन हमें परमेश्वर के प्रेम को बताता है. आज जिस कलीसिया का हम बात करते हैं. आज परमेश्वर कलीसिया का सिर है. परमेश्वर को प्रेम करें. अपने आप को समझें. आपको परमेश्वर कितना प्यार करता है. आज कलीसिया में प्रभु यीशु को आने दीजिये. जब यीशु आपकी कलीसिया का और आपके जीवन का परमेश्वर बनेगा. तब आपके जीवन की तरक्की के तमाम रास्ते खुल जायेंगे. आप परमेश्वर के प्रिया संतान है. उद्धार सबको चाहिए. चाहे वह कोई भी धर्म का क्यों न हो. झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन केंद्रीय कमेटी के मुख्य संरक्षक अलवीन लकड़ा ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह मानव जाति के उद्धार के लिए आये. आज हमें जाति धर्म और समाज से ऊपर आना होगा. समाज में द्वेष और भेदभाव बढ़ गयी है. हमें मिल कर इसको दूर करना होगा. हम सब परमेश्वर के बच्चे हैं. आज समाज को लोग तोड़ने में लगे हैं. परमेश्वर हम सबको जोड़ता है. झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन गुमला के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा आज हमारे देश में भेदभाव ऊंच-नीच जातिवाद बढ़ गया है. इसका मुख्य कारण है कि लोग परमेश्वर से दूर हैं. परमेश्वर से प्रेम करें. झारखंड प्रार्थना महोत्सव के सफल संचालन में मुख्य संरक्षक अलवीन लकड़ा, केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिर्की, संरक्षक शशि टूटी रामकुमार नायक, कार्यकारी अध्यक्ष शैलू डांहगा, कोषाध्यक्ष दीपक लकड़ा, संगठन सचिव रोहित गुंजन करकेट्टा, रांची जिलाध्यक्ष अंबर साहिल बेक, रवि प्रभाकर तिर्की, विमल जॉन खेश, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन गुमला जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष एंथोनी लकड़ा, मीडिया प्रभारी सजीत पन्ना, संरक्षक अमित एक्का, रॉबर्ट टोपो, प्रवीण तिर्की, जयमंती एक्का, उत्तम बेक, अमर कुजूर, अनिल लकड़ा, शंकर दयाल, अविनाश कुजूर, मसीह गिद्ध, अलोन बखला, अंकित सजवान मिनिस्ट्री के डायरेक्टर अमरेश चंद्र आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola