महावीर जयंती पर खुले रहे कार्यालय, कर्मियों में दिखी नाराजगी

Updated at : 31 Mar 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
महावीर जयंती पर खुले रहे कार्यालय, कर्मियों में दिखी नाराजगी

महावीर जयंती पर खुले रहे कार्यालय, कर्मियों में दिखी नाराजगी

विज्ञापन

गुमला. राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था. वहीं दूसरी ओर झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला में अवकाश के दिन भी कार्यालय खुला रहने से विवाद खड़ा हो गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविता खलखो के निर्देश पर न सिर्फ जिला परियोजना कार्यालय, बल्कि कई प्रखंड संसाधन केंद्र भी सोमवार को खुले रहे, जहां कर्मी काम करते नजर आये. वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन व लंबित कार्यों के निष्पादन को लेकर डीइओ ने एक कार्यालय आदेश जारी किया गया था. इस आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि 31 मार्च को सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें. इस निर्देश के तहत छुट्टी के बावजूद कार्यालय खोले गये. हालांकि इस दौरान एक बड़ा विरोधाभास भी सामने आया. जिस दिन शिक्षा विभाग के कार्यालय खुले रखे गये. उसी दिन ट्रेजरी कार्यालय बंद रहा. ऐसे में वित्तीय कार्यों के निष्पादन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. इधर आदेश सामने आने के बाद कर्मियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. हालांकि इस पूरे मामले में विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है. घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक निर्णयों और सरकारी नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola