एमएस ढाबा तीन साल के लिए ब्लैकलिस्टेड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 10:20 PM
रिमांड होम में खाद्य आपूर्ति बंद करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई
गुमला. गुमला के एमएस ढाबा को तीन साल के लिए प्रशासन ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है. गुमला प्रशासन ने रिमांड होम (संप्रेक्षण गृह गुमला) में खाद्य आपूर्ति बंद करने पर यह कार्रवाई की है. बिना कोई सूचना के एमएस ढाबा ने रिमांड होम में खाद्य पदार्थों की सामग्री को बंद कर दिया था, जिससे रिमांड होम में रहने वाले बाल बंदियों को खाना परोसने में परेशानी उत्पन्न हो गयी थी. इसकी शिकायत के बाद गुमला उपायुक्त ने एमएस ढाबा को तीन साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया है. इस संबंध में गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने एक पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि कार्यालय पत्रांक 121 दिनांक 10 मार्च 2025 के आलोक में संप्रेक्षण गृह गुमला में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु खाद्य एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति से संबंधित प्रकाशित निविदा की शर्तों में कंडिका-11 में निहित प्रावधान शर्तों के तहत 21 मार्च 2025 को उपविकास आयुक्त गुमला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक हुई थी. बैठक में लिये गये निर्णय के कंडिका-03 में निहित प्रावधान व शर्तों का उल्लंघन करते हुए एमएस ढाबा द्वारा संप्रेक्षण गृह गुमला में खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति बाधित कर बीच में खाद्य आपूर्ति बंद कर दी गयी थी, जिससे संप्रेक्षण गृह गुमला में आवासित बच्चों के भोजन आदि में काफी परेशानी उत्पन्न हो गयी थी. इसलिए कार्यालय के पत्रांक 449 दिनांक 19 अगस्त 2025 द्वारा आपूर्तिकर्त्ता को खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति बाधित किये बिना आपूर्ति करने हेतु पत्र निर्गत किया गया था. आपूर्तिकर्त्ता से प्राप्त जवाब को विभागीय समीक्ष के उपरांत अस्वीकृत करते हुए निविदा की कंडिका-11 एवं जिला स्तरीय क्रय समिति द्वारा लिये गये निर्णय के कंडिका-03 में निहित प्रावधान व शर्तों के आलोक में आपूर्तिकर्त्ता एमएस ढाबा को आदेश निर्गत की तिथि से अगले तीन वर्षो के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है. साथ ही कार्यालय में जमा राशि भी जब्त कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










