प्राचीन परंपरा व संस्कृति को जीवित रखे वर्तमान पीढ़ी : विधायक

Updated at : 04 Sep 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
प्राचीन परंपरा व संस्कृति को जीवित रखे वर्तमान पीढ़ी : विधायक

जिले में धूमधाम से मनाया गया करम पर्व, मांदर व नगाड़ा की थाप पर नाचे लोग

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में करम पर्व धूमधाम से मनाया गया. करम पर्व में दिखा की हमारी परंपरा आज भी जीवित है. मौके पर करम डाल को आंगन में गाड़ कर पूजा की गयी. करम डाल की पूजा के बाद लोग पारंपरिक वेशभूषा में मांदर व नगाड़ा की थाप पर नाचे. इसके बाद गुरुवार की सुबह करम डाल का विधि-विधान से नदी व तालाब में विसर्जन किया गया. शहर के उरांव छात्रावास में समारोह हुआ, जिसमें विधायक भूषण तिर्की समेत कई अधिकारी शामिल हुए. विधायक ने मांदर बजाते हुए खूब थिरके. मौके पर विधायक भूषण तिर्की ने कहा है कि प्रकृति पर्व करम गुमला जिले में धूमधाम व पारंपरिक तरीके से मनाने की परंपरा रही है. यह पर्व भाइयों व बहनों के पवित्र प्रेम को दर्शाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना करती है. इसके अलावा परंपरा के अनुसार धान को खेत में रोपने के बाद यह त्योहार मनाया जाता है. कहा कि जिस प्रकार सरहुल में सखुआ फूल की पूजा की जाती है, उसी प्रकार करम में करम शाखा की पूजा की जाती है. करम डाल की पूजा इस दिन करम डाली (करम डाइर) की पूजा की जाती है. आदि परंपरा के अनुसार करम की डाली को पूरे रीति-रिवाज के साथ आदिवासियों के धार्मिक स्थल अखरा में लगाया जाता है. करम पर्व में जावा का महत्व काफी होता है. विधायक ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी प्राचीन परंपरा व संस्कृति को जीवित रखें. मौके राजू उरांव, रंजीत सिंह सरदार समेत हजारों युवक व युवती शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola