Jharkhand Crime: गुमला में पहान की गला काटकर हत्या, अपराधियों ने इस वजह से उतारा मौत के घाट

फाइल फोटो
Jharkhand Crime: गुमला में बाइक सवार अपराधियों ने पहान लोधा मुंडा की गला काटकर हत्या कर दी. वह बाजार से घर लौट रहा था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Jharkhand Crime: गुमला-झारखंड के गुमला सदर थाना के वृंदा बाईपास रोड के समीप बुधवार की देर शाम अपराधियों ने वृद्ध लोधा मुंडा की गला काटकर हत्या कर दी. मृतक गिंडरा महुआटोली गांव का पहान था. वह बाजार गया था और घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बाइक से पहुंचे अपराधियों ने की किसकी हत्या?
तीन अपराधी आए और पहान लोधा मुंडा का गला काटकर फरार हो गए. घटना के वक्त कुछ ग्रामीण वृंदा बाईपास के समीप से गुजर रहे थे. दूर से ही ग्रामीणों ने लोधा की हत्या करते अपराधियों को देखा. जब ग्रामीण चिल्लाने लगे तो तीन अपराधी बाइक पर बैठकर भाग गए.
लोधा मुंडा को कौन लाया अस्पताल?
हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पहान लोधा मुंडा का को उठाकर अस्पताल लायी. घटनास्थल पर लोधा मुंडा की टीवीएस (वाहन) गिरी हुई थी. पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया और थाने ले आयी.
लोधा मुंडा की क्यों की गयी हत्या?
घटना की जानकारी मिलने पर गिंडरा महुआटोली के ग्रामीण काफी संख्या में रात को अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. लोधा मुंडा तिर्रा बाजार गया था. जहां उसने मुर्गा लड़ाई में भाग लिया था. इसके बाद वह घर लौट रहा था. तभी उसकी हत्या कर दी गयी.
Also Read: Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन नयी दिल्ली से लौटे रांची, 30 अगस्त को थामेंगे बीजेपी का दामन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




