औषधि दुकानों में मिली अनियमितता, कार्रवाई का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2025 10:22 PM

विज्ञापन

औषधि दुकानों में मिली अनियमितता, कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले में औषधियों की गुणवत्ता व मेडिकल दुकानों की नियमितता की जांच के लिए सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान साहू नर्सिंग होम (पालकोट रोड) तथा नर्सिंग होम दुंदुरिया में जांच की गयी. जांच के क्रम में औषधि अभिलेखों व लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों में कई विसंगतियां पायी गयीं, जिस पर कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण दल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट अनुपम किशोर समेत अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे. सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि जिले में सभी औषधि दुकानों की सघन औचक जांच आगे भी निरंतर जारी रहेगी. अनियमितता पाये जाने पर संबंधित दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय

गुमला. मिशन बदलाव के सदस्य शुभम सिंह और रक्तदान प्रभारी सुशील इंदवार की पहल पर पालकोट ढोलवीर निवासी कालरा सोरेंग जिनका इलाज अनिता सेवा सदन हॉस्पिटल में चल रहा है. उसे खून देकर उसकी जान बचायी. महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था, जिसमें तीन यूनिट खून की जरूरत थी और पर्व के माहौल की वजह से बहुत सारे लोगों को अपील की गयी. लेकिन किसी ने रक्तदान में रुचि नहीं दिखायी. ऐसी परिस्थिति में शुभम सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अस्पताल जाकर रक्तदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola