ePaper

समय बहुमूल्य है, इसे समझ पढ़ाई पर ध्यान दें बच्चे: विक्सल

Updated at : 22 Oct 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
समय बहुमूल्य है, इसे समझ पढ़ाई पर ध्यान दें बच्चे: विक्सल

संत अन्ना बालिका उवि लचरागढ़ में संत अन्ना अंतर विद्यालय समारोह का आयोजन

विज्ञापन

गुमला. संत अन्ना के पुत्रियों का धर्मसंघ रांची गुमला प्रोविंश के शिक्षा आयोग की ओर से संत अन्ना बालिका उवि लचरागढ़ में संत अन्ना अंतर विद्यालय समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता, मरिया मार्ग व क्रूसवीर रैली जैसी गतिविधियां हुईं. समारोह का शुभारंभ शिक्षा आयोग की संयोजिका सिस्टर ललिता लोलेन टोप्पो व आयोग की सचिव सिस्टर अनास्तासिया समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधियों व विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व विशिष्ट अतिथि के रूप में संत अन्ना की प्रोविंशियल सुपीरियर सिस्टर अनिमा डांग, मुखिया जीरेन मड़की, काथलिक सभा अध्यक्ष अलबीनुस लुगून व क्लेमेंट टेटे मौजूद थे. विधायक ने बच्चों से कहा कि समय बहुमूल्य है, इसे समझ पढ़ाई पर ध्यान दें. प्रोविंशियल सुपीरियर सिस्टर अनिमा डांग ने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ जीवन में एक कामयाब इंसान बनें. शिक्षा आयोग की संयोजिका सिस्टर ललिता लोलेन टोप्पो ने कहा कि बच्चों में छिपे गुणों की पहचान कर उन्हें निखारना और आगे बढ़ाना ही समारोह का उद्देश्य है. इससे बच्चे अपना भविष्य बेहतर कर सकते हैं. अतिथियों द्वारा इंटर व मैट्रिक तथा कक्षा छह के टॉपरों तथा प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मोमेंटो, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. संत अन्ना प्लस टू उवि के जिला टॉपर छात्रा करुणा कुजूर को 10 हजार रुपये, संत अन्ना के विद्यालय टॉपर छात्र उज्जवल केरकेट्टा को सात हजार रुपये व संत अन्ना बालिका मवि की टॉपर छात्रा को पांच हजार रुपये का चेक तथा मोमेंटो, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सिस्टर सुमन, सिस्टर अनास्तासिया, सिस्टर सुष्मा, सिस्टर स्टेला, सिस्टर ललिता, सिस्टर बेर्ना, सिस्टर ज्योति, सिस्टर दिव्या, सिस्टर मगदली, सिस्टर प्रोमिला, सिस्टर अनिता, सिस्टर सिसिलिया, सिस्टर मंजू, सिस्टर सोसन, सिस्टर संध्या, सिस्टर संगीता, सिस्टर रेशमा, सिस्टर अंजू, सिस्टर रश्मि, सिस्टर सिलबिना, सिस्टर सिसी, सिस्टर अंजेला, सिस्टर प्रतिमा, सिस्टर लुसी, सिस्टर हेलेन, सिस्टर करुणा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola