सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल
घाघरा. थाना क्षेत्र के इटकीरी चौक में टेंपो व ट्रैक्टर की टक्कर में टेंपो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में लोहरदगा पेशरार निवासी अजान महतो, सरांगो ग्राम निवासी शीला देवी, गौरी देवी, गेंदा देवी, गौरी देवी, रोहित बैठा, जिलिंगसिरा निवासी धर्मदेव उरांव शामिल हैं. घायलों को 108 और प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अजान महतो को रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं गौरी देवी, शीला देवी, गेंदा देवी, धर्मदेव उरांव को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत
रायडीह. थाना क्षेत्र के टुडुरमा के समीप हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद युवक को गंभीर अवस्था में रायडीह से एंबुलेंस वाहन द्वारा सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक हादसा कैसे हुआ है यह पता नहीं चला है. परिजनों के पहुंचने के बाद मामले का खुलासा होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




